कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी? क्या सौतेले भाई के हाथों में होगी टाटा ग्रुप की कमान?
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर, 2024ः भारत के सबसे सम्मानित व्यवसायियों में से एक रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। टाटा संस के मानद चेयरमैन को न केवल व्यापार जगत में उनके योगदान के लिए जाना जाता था, बल्कि उनके परोपकार के लिए भी जाना जाता था। उनकी अपनी कोई संतान न होने के कारण रतन टाटा के उत्तराधिकार पर अब भी सस्पेंस है। सवाल उठ रहा है कि 33.7 ट्रिलियन रुपये के टाटा के सम्राज्य की कमान अब किसने हाथों में होगी?
रतन टाटा के संभावित उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा सबसे मजबूत दावेदार माने जाते हैं। नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। हालांकि बढ़ती उम्र के कारण उनके बच्चों को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। नोएल टाटा के तीन बच्चों में माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा शामिल हैं। इनके अलावा, रतन टाटा के एक छोटे सगे भाई भी हैं जिम्मी टाटा। जो हमेशा सुर्खियों और टाटा समूह की गतिविधियों से दूर रहती है।
दूसरी ओर, हाल के दिनों में शांतनु नायडू रतन टाटा के सबसे युवा जनरल मैनेजर और भरोसेमंद सहयोगी रहे हैं। उन्हें क्या भूमिका मिलेगी इसपर भी सबकी नजर रहेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →