चंडीगढ़ में तेज बारिश, पंजाब के 5 जिलों में अलर्ट
चंडीगढ़: चंडीगढ़ में सुबह से तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश की संभावना है। लेकिन 5 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, चंडीगढ़ में बादल छाए रहने के साथ बारिश की भी संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 9 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और ट्राईसिटी में मानसून सक्रिय रहेगा तथा कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके बाद 10 जुलाई से मानसून की गतिविधियां धीरे-धीरे कमजोर पड़ेंगी और अगले दो से तीन दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे मौसम सामान्य से ठंडा और सुहावना बना रहेगा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →