पुणे-दिल्ली में इमारत ढहीं, कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
नई दिल्ली, 08 जुलाई. 2026ः महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को भारी बारिश के कारण कचरे का पहाड़ 3 मंजिला इमारत पर गिर गया, जिससे कचरा प्रबंधन की बिल्डिंग ढह गई। हादसे में 16 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दिल्ली के रोहिणी में भी एक निर्माणाधीन बिल्डिंग गिर गई।
पुणे के खंडाला में भारी बारिश के बीच लैंडस्लाइड से एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई, जबकि उसका साथी अब भी लापता है। उधर, गुजरात के सूरत में 36 घंटे में 19 इंच तक बारिश हुई, जिससे 85 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। जुलाई 1941 में 18 इंच बारिश हुई थी
सूरत में बाढ़ से शॉपिंग मॉल की एक मंजिल पानी में डूब गई़। करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। करंट लगने, पेड़ और बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हुई। 3400 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को खाने-पीने की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →