कलयुगी बाप की करतूत! 19 साल की बेटी की हत्या कर घर में दफनाया शव
बाबूशाही ब्यूरो
अमृतसर, 02 सितंबर,2026ः अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक कलयुगी पिता ने ऐसा कारनामा किया है जिससे बेटियों का पिता के रिश्ते पर से विश्वास उठ सकता है। पिता ने पहले तो अपनी 19 साल की बेटी को मौत के घाट उतारा और फिर घर के आगे गड्ढा खोद कर उसी में दफना दिया। इस सारी वारदात की जानकारी बेटी की मां ने पुलिस को दी जब पुलिस वहां पहुंची और खुदाई करवाई गई तो उसमें शव दफनाया हुआ मिला। दरअसल मृतक नवनीत ने घटना से पहले अपनी मां को फोन करके पिता के गड्ढा खोदने की बात बताई थी। उसके बाद से मां का अपनी बच्ची से कोई संपर्क नहीं हुआ तो वह घर पहुंची और पति उसे इधर-उधर की बातों में उलझाने लगा। फिर वह उसी जगह पहुंची जहां गड्ढा खोदा गया था वहीं पर नई मिट्टी बिछी देख कर उसे शक हुआ और पुलिस बुलाई गई जिसके बाद सारी वारदात का खुलासा हुआ।
मां सरबजीत कौर के अनुसार, उनकी एक बेटी ने करीब आठ महीने पहले भागकर शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर परिवार में अकसर झगड़ा होता था। पति को अपनी दूसरी बेटी पर भी शक था कि उसका भी किसी के साथ कोई रिलेशन है। मां ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। पति अकसर उसे धमकाता था और घर से चले जाने के लिए कहता था। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा गहन जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →