पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज(8 सितंबर) :राजा वड़िंग करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ़, 8 सितंबर,2026ः पंजाब में कांग्रेस की ओर से भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ आज प्रदर्शन किया जाएगा। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे। कांग्रेस का आरोप है कि पंजाब सरकार ने लोगों से किए गए कई वादे पूरे नहीं किए हैं और सरकार ने जनता को झूठे वादों के जरिए गुमराह किया है।
पंजाब कांग्रेस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदर्शन 8 सितंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसका आयोजन पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15, चंडीगढ़ में किया जाएगा। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →