Weather Update: पंजाब के 3 जिलों में बारिश के आसार
चंडीगढ़, 08 सितंबर,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। आज पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पठानकोट को छोड़कर पंजाब के किसी अन्य जिले में बारिश दर्ज नहीं हुई, जबकि 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी। पठानकोट में 0.5 MM बारिश हुई। राज्य में अधिकतम तापमान पठानकोट के 31.2 डिग्री से लेकर बठिंडा के 36.4 डिग्री तक रहा।
पंजाब और चंडीगढ़ के आसपास इस समय दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं। इनमें एक कश्मीर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, जबकि दूसरा ऊंचाई वाले स्तर पर सक्रिय है। इसके साथ मानसून ट्रफ भी उत्तर भारत से होकर गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों के असर से पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →