पंजाब में अब नहीं लगेंगे बिजली कट:राजपुरा-तलवंडी साबो की सभी यूनिटें चालू
चंडीगढ़ः पंजाब में राजपुरा थर्मल प्लांट और तलवंडी साबो पावर प्लांट के सभी यूनिट चलने के बाद अब पंजाब में बिजली संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। पावरकॉम के अनुसार, रविवार से कृषि और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में लगाए जा रहे बिजली के कट बंद कर दिए गए हैं। दोनों जगह 3300 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो गया।
दरअसल, कोयले की कमी के चलते राजपुरा थर्मल प्लांट की 1 यूनिट, जबकि तलवंडी साबो की 2 यूनिटें बंद हो गई थीं। इसके कारण शाम के समय उद्योगों में अनशेड्यूल कट लगाए जा रहे थे। इसका असर शहरी और ग्रामीण इलाकों पर भी पड़ा। शहरी क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 1 घंटे तक बिजली कट लगे।
लुधियाना, जालंधर और मंडी गोबिंदगढ़ जैसे इंडस्ट्रियल एरिया में 10 से 11 घंटे तक बिजली कट लगाए गए। किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही थी। रविवार सुबह पंजाब में बिजली की मांग 115,762 मेगावाट पहुंच गई। वहीं, बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया था कि मौजूदा बिजली संकट को एक-दो दिनों में हल कर लिया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →