मानसून फिर एक्टिव, चंडीगढ़-मोहाली में बारिश, अगले 4 दिन कई जिलों में बरसेंगे बादल
चंडीगढ़ः पंजाब में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। रविवार को चंडीगढ़ और मोहाली में जमकर बारिश से मौसम बदल गया। इससे पहले मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग की ओर से इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक, आज राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान पठानकोट में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रोपड़ और मोहाली में इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इससे पहले शनिवार को 0.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि इस दौरान बारिश हो जाती है तो कई जिलों में मानसून सीजन में हो रही बारिश की कमी पूरी हो सकती है।
उत्तर पंजाब और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र में बना चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर पंजाब और आसपास के क्षेत्र में 3.1 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर स्थित है। इससे इलाके में बारिश और बादल छाए रहने की स्थिति बढ़ेगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →