Himachal Accident : मंडी-पठानकोट हाईवे पर 9 वर्षीय मासूम के साथ घटी बड़ी अनहोनी, मातम में बदलीं त्यौहार की खुशियां
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी : 07 नवंबर 2026 : जोगिंद्रनगर मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154 पर स्थित मोहनघाटी में पेश आए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की त्यौहार की खुशियों को पलभर में मातम में तब्दील कर दिया। यहां सड़क पार कर रहे एक 9 वर्षीय मासूम बालक को टैक्सी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और मासूम को खोने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार यह हादसा उपमंडल की ग्राम पंचायत बदेहड़ के अंतर्गत आने वाले मोहनघाटी क्षेत्र में घटा। स्थानीय निवासी अमित का 9 वर्षीय बेटा मुकुल घर से मंगवाए गए एक ऑनलाइन पार्सल को लेने के लिए सड़क के दूसरी ओर खड़े डिलीवरी ब्वॉयज के पास गया था। डिलीवरी ब्वॉयज से पार्सल लेने के बाद जब मुकुल वापस अपने घर की ओर लौटने के लिए हाईवे पार कर रहा था, तभी अचानक वहां से गुजर रही एक टैक्सी ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम बालक सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →