हरियाणा में हुई ठंड की शुरुआत: 15 तारीक से और गिरेगा तापमान
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर, 2024ः हरियाणा में बारिश के बाद अब ठंड की शुरुआत शुरू हो गई है। धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। । जिसकी वजह से रात के वक्त ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। इसके अलावा 4 जिले ऐसे रहे, जहां का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। इनमें करनाल, जींद, महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिले शामिल हैं।मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। 15 अक्टूबर के बाद मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अब मौसम साफ ही रहने की उम्मीद है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →