हरियाणाः मौसम लेगा करवट, दो दिन बाद छाएंगे काले बादल
चंडीगढ़, 09 नवंबर, 2024ः हरियाणा में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है।भारतीय मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल का कहना है कि 20 नवंबर के बाद रात के तापमान में गिरावट आने लगेगी। इससे पहले एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जो पहाड़ों में ऊंची चोटियों पर असर दिखाएगा। इससे कहीं - कहीं हल्की बर्फ पड़ने की संभावना बन सकती है। हरियाणा में यह पश्चिमी विक्षोभ 11-12 नवंबर को असर दिखा सकता है। इस दौरान बादल छा सकते हैं।
। 24 घंटे के आंकड़ों को देखें तो दिन के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और रात के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रात का औसत तापमान सामान्य के मुकाबले 3.9 डिग्री ज्यादा हो गया है। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में यह सबसे कम 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →