अभी नहीं मिलेगी घने कोहरे से राहत! मौसम विभान ने जारी किया अलर्ट
चंडीगढ़, 16 नवंबर, 2024ः पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ये बदलाव जारी रहेगा। वहीं, 17 नवंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का असर देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान में गिरावट जारी रहेगी।मौसम विभाग की वॉर्निंग के अनुसार अमृतसर, तरनमारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में धुंध की संभावनाएं हैं।
पंजाब - चंडीगढ़ की हवाओं को खराब हुए दो महीने के करीब का समय हो चुका है। चंडीगढ़ का एक्यूआई 369 दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम 475 के आंकड़े को छू गया। अमृतसर का एक्यूआई 249, मंडी गोबिंदगढ़ का 205 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा अन्य सभी जिलों का एक्यूआई 200 डिग्री से कम दर्ज किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →