पंजाब विधानसभा उपचुनावः यह उम्मीदवार नहीं कर पाएंगे खुद के लिए वोट
चंडीगढ़, 20 नवंबर, 2024ः पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इन सीटों पर कई दिग्गज मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस और आप के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। वहीं सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुछ नेता स्वंय को वोट भी नहीं दे पाएंगे। पंजाब की हॉट सीट गिद्दड़बाहा के चुनावी मैदान में उतरे कई उम्मीदवार अपने हक में मतदान नहीं कर पाएंगे। क्योंकि, उनके वोट दूसरे हलके में हैं। भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का वोट लंबी हलके में हैं। जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग का वोट श्री मुक्तसर साहिब में है।
उपचुनाव में चारों सीटों पर करीब 7 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 831 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी पार्टियों और निर्दलीय समेत कुल 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल की 17 कंपनियां चारों हलकों में तैनात की गई हैं। वहीं, 6 हजार के करीब पंजाब पुलिस के जवान भी मोर्चा संभाले हुए हैं। सारे बूथों पर लाइव वेब कास्टिंग भी हो रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →