पंजाब-चंडीगढ़ में आज फिर बारिश के आसार, शीतलहर की चेतावनी जारी
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज चंडीगढ़ के अलावा पंजाब में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही पंजाब में बारिश के भी आसार हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, एसएएस नगर और मलेरकोटला में कोहरे का अलर्ट है। 11 दिसंबर से ठंड सताने लगेगी। पंजाब-चंडीगढ़ से सटे पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हो रही है। ठंडी हवाएं अब पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर रुख कर रही हैं। जिससे ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने अब 11 दिसंबर और उसके बाद शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। जिसके चलते रविवार को हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →