पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट: पारा 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान
चंडीगढ़, 12 दिसंबर, 2024ः पंजाब-चंडीगढ़ में कोल्ड-वेव का अलर्ट जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 दिसंबर तक पंजाब-चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट जारी रहेगी।चंडीगढ़ में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली थी। जबकि पंजाब के 7 शहर ऐसे थे, जिसका तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। पठानकोट में तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, रूनगर और एसएएस नगर में येलो अलर्ट जारी है। यहां तापमान 2 से 8 डिग्री तक गिरने का अनुमान है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →