Weather Update: अभी और सताएगी ठंड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 14 दिसंबर, 2024ः पंजाब में शीतलहर का कहर बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी पंजाब-चंडीगढ़ में इससे राहत मिलती नहीं दिख रही है।मौसम विभाग ने पंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर और ठंड को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पंजाब में शुक्रवार को सबसे कम तापमान संगरूर में दर्ज किया गया, जो 1.1 डिग्री पर पहुंच गया।
मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब के 7 जिलों होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मुक्तसर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां शीतलहर के अलावा पाला पड़ने के भी आसार हैं।इसी तरह अमृतसर, पठानकोट, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एसएएस नगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →