हरियाणा के 17 जिले शीतलहर की चपेट में:15 दिसंबर तक अलर्ट
चंडीगढ़ः हरियाणा में छठे दिन भी शीतलहर का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों में अलर्ट जारी किया है। हिसार में सबसे कम तापमान 1.7, सोनीपत में
2 और नारनौल में 3.8 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में 14 और 15 दिसंबर को शीतलहर का येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिन में धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी।
हरियाणा में बढ़ती शीतलहर को देखते हुए चंडीगढ़ समेत 17 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।
इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, कुछ जगहों पर बादल छाने के भी आसार
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →