चंडीगढ़ समेत पंजाब के 10 जिलों में शीतलहर: कोहरे का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़ः पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर का असर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में 24 दिसंबर तक शीतलहर का असर बना रहेगा। वहीं, पंजाब के फिरोजपुर में तापमान 1 डिग्री से कम यानी 0.9 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार चंडीगढ़ समेत पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर और फरीदकोट में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई इलाकों में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर के बीच रहने की उम्मीद है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →