हरियाणा: निर्माणाधीन लोहे का पुल टूटा:3 मजदूर नहर में बहे, 2 बाहर निकाले
बाबूशाही ब्यूरो
कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र में क्रेन का प्रेशर फटने से निर्माणाधीन लोहे का पुल टूट गया। जिससे नहर में 3 मजदूर बह गए। इनमें से 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है। जबकि तीसरे की तलाश जारी है। नहर में बहे युवक की पहचान नवाजिश (20) के रूप में हुई है।पुलिस ने मजदूर के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस पुल पर पिछले एक महीने से काम चल रहा था। यह लोहे का पुल SYL भाखड़ा नहर पर किरमिच गांव और हथीरा गांव के बीच बनाया जा रहा था।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →