PM मोदी झारखंड को देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात
नई दिल्ली, 13 सितंबर, 2024 :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड जा रहें हैं। वह जमशेदपुर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह 8:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे।
बता दें की प्रधान मंत्री मोदी गोपाल मैदान में प्रदेश भाजपा की ओर से आयोजित सभा में शामिल होंगे। इस दौरान उनका रोड-शो भी होगा। पीएम मोदी झारखंड में लगभग 6 घंटे रहेंगे। इस के इलावा, 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →