हरियाणा में पुलिस ने शादी रुकवाई:बारात लेकर पहुंचा दूल्हा 28 साल का, दुल्हन साढ़े 16 साल की निकली
बाबूशाही ब्यूरो
जींद: जींद में बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक शादी रुकवा दी। पुलिस ने लड़की वालों को बेटी की विदा न करने के लिए मनाया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन लिए ही लौट गई। इसका कारण यह था कि दुल्हन नाबालिग थी।
उसकी उम्र साढ़े 16 साल थी। दूल्हे की उम्र 28 साल थी। लड़की का परिवार उसका बाल विवाह करवा रहा था। हालांकि, अन्य परिजनों ने लड़की के माता-पिता को अनपढ़ और नाबालिग के विवाह को उनकी गलती बताया। इसलिए, पुलिस ने उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया।
From- Dainik Bhaskar
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →