Weather Update: पंजाब-चंडीगढ़ में धुंध का येलो अलर्ट जारी
चंडीगढ़, 31 दिसंबर, 2024ः पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड लगातार जोर पकड़ रही है। कोल्ड वेव की चेतावनी के बीच अब धुंध का अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार रात से ही पंजाब के कुछ जिलों में धुंध देखने को मिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पंजाब में धुंध और कोल्ड वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला में धुंध का अलर्ट जारी किया गया है। 1 जनवरी से हल्की राहत मिलने के आसार हैं। लेकिन 6 जनवरी के आसपास दो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहे हैं। जिनके असर वेस्टर्न हिमालयन रेंज पर देखने को मिलेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →