कांग्रेस का विकास से लेनादेना नहीं: पीएम मोदी
जमशेदपुर, 15 सितंबर,2024ः विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर हैं। जमशेदपुर में परिवर्तन महारैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि झारखंड के तीन दुश्मन हैं, जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी।वहीं कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। इतने साल सत्ता में रहने के बाद भी कांग्रेस ने झारखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया।
पीएम ने कहा कि ''यहां पेपर लीक करने वालों को शह दी जा रही है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार को हमें हटाना ही होगा। गरीबों को झांसा देने के लिए पेट्रोल-डीजल देने की योजना चलाई, लेकिन उसे भी 2 महीने में बंद कर दिया गया। अब महिलाओं को पैसा देने के नाम पर ठगने का काम कर रहे हैं।'' पीएम ने ये भी कहा कि अगर आप प्रदेश का विकास चाहते हैं तो बीजेपी को मौका दीजिए।
 
#WATCH जमशेदपुर, झारखंड: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "झारखंड के तीन सबसे बड़े दुश्मन हैं JMM, RJD और कांग्रेस। झारखंड के निर्माण का बदला आज भी RJD झारखंड से उतारती है और कांग्रेस को तो झारखंड से नफरत है ही...ये JMM वाले जिन्होंने आदिवासियों के वोट से अपनी राजनीति चमकाई, आज… pic.twitter.com/5S3I5GbhRR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2024
					
								
								
								  Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज  →