Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़, 11 जनवरी, 2025ः चंडीगढ़ के अलावा मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को पंजाब के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। पंजाब के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें से अमृतसर, गुरदासपुर और तरनतारन में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रह सकती है। वहीं 8 जिलों फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और बरनाला में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यहां बारिश और बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान के भी आसार हैं।ईरान की सीमा के पास एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। जिसके चलते पंजाब के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस पश्चिमी विक्षोभ के चलते ही बीते कुछ दिनों से पंजाब में धुंध देखने को मिल रही है। वहीं, इस धुंध का असर 14 जनवरी तक रहने का अनुमान है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →