चंडीगढ़ समेत पंजाब के 6 जिलों में बारिश:12 में कोहरे का अलर्ट
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 12 जनवरी, 2025ः पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात से ही कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जबकि आज (रविवार) के लिए मौसम विभाग ने तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।
जबकि 23 जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने आज पंजाब के 12 जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर और मलेरकोटला शामिल हैं।
जबकि पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में कोहरे का येलो अलर्ट है। हालांकि 16 जनवरी से मौसम साफ होने की उम्मीद है। जबकि 13 तारीख से बारिश का अलर्ट नहीं है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →