पंजाब CM मान ने किया ऐलान: SSF कर्मी के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़
चंडीगढ़, 12 जनवरी, 2025ः संगरूर जिले के भवानीगढ़ में दो दिन पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सड़क सुरक्षा फोर्स के मुलाजिम हरशवीर सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। जबकि एक करोड़ रुपए एचडीएफसी बैंक की तरफ से जीवन बीमा के तहत दिए जाएंगे। यह जानकारी पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट डालकर दी है। उन्होंने हादसे में घायल हुए मनदीप सिंह के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →