IPL 2026: पंजाब ने इस सीजन का तीसरा मैच जीता
चंडीगढ़ः पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में तीसरी जीत हासिल की। टीम ने शनिवार के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। इस जीत के बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसके खाते में 7 अंक हैं। राजस्थान 8 अंक के साथ टॉप पर है।
न्यू चंडीगढ़ में टॉस जीतने वाली पंजाब ने 220 रन का टारगेट 18.5 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 69 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →