चंडीगढ़ में आज (19 अप्रैल) होगा पंजाब-लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला
चंडीगढ़, 19 अप्रैल,2026ः पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह पीसीए स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब की नजरें इस घरेलू मैदान पर हैट्रिक लगाने की हैं, क्योंकि पिछले दोनों मुकाबले पंजाब ने जीते हैं।दर्शकों की एंट्री के लिए स्टेडियम का गेट दोपहर 3.30 बजे खुलेगा।पंजाब किंग्स अंक तालिका में 9 अंक के साथ सबसे ऊपर चल रही है। उसने अपने पांच मैचों में से चार मैच जीते हैं, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ है। वहीं लखनऊ की टीम आठवें नंबर पर है। उसने पांच में से सिर्फ दो मैच जीते हैं, इसलिए इस मैच में भी पंजाब की टीम भारी दिखाई दे रही है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →