गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व पर लाखों श्रद्धालु श्री दरबार साहिब में नतमस्तक
अमृतसरः अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी का 492वां प्रकाश पर्व मंगलवार को श्रद्धा से मनाया गया। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गोल्डन टेंपल पहुंचे। संगत ने सरोवर में स्नान कर आशीर्वाद लिया। दरबार साहिब फूलों से सजा था।एसजीपीसी ने इंतजाम किए। भारी भीड़ से लंबी कतारें लगीं। मंजी साहिब दीवान हॉल में अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। प्रसिद्ध रागी-ढाडी जत्थों ने गुरबाणी कीर्तन किया। हरिमंदिर साहिब, अकाल तख्त साहिब और बाबा अटल राय साहिब में जलौ साहिब सजाए जाएंगे। इनमें सोने के दरवाजे, चांदी की कुदालें, कटोरे और सोने-हीरों से जड़े आभूषण शामिल हैं। शाम को दीपमाला और आतिशबाजी का आयोजन होगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →