Weather Update:मौसम फिर होगा खराब, इस दिन से बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 26 अक्तूबर,2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (26 अक्टूबर) मौसम साफ और शुष्क रहेगा। सुबह और रात के समय हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के उत्तर में बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी हरियाणा के ऊपर सक्रिय है। वहीं, उत्तरी राजस्थान और आसपास के हरियाणा में भी हवाओं का चक्र बना हुआ है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से आने वाले दिनों में पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
पंजाब में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 29 और 30 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिल सकता है।बारिश और तेज हवाओं के बाद सुबह और रात के तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →