धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹800 करोड़ के पार
मुंबईः रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी सोमवार को भारत में 65 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया।
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 800 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और फिल्म छावा और पीके के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपए हो गया है। बता दें कि ग्रॉस कलेक्शन टिकट से हुई कुल कमाई होती है, जबकि नेट कलेक्शन टैक्स के बाद बची कमाई होती है।
ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 210 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 829.76 करोड़ रुपए हो गया। 5 दिनों की कमाई के मामले में यह फिल्म दूसरे स्थान पर है। इससे आगे 'पुष्पा 2' है, जिसने 881.26 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →