पंजाबः DC ऑफिस के बाहर व्यक्ति ने फिनाइल पीया
संगरूरः संगरूर डीसी ऑफिस के बाहर में रविवार को एक व्यक्ति ने सुसाइड करने की नीयत से फिनाइल पी लिया। वह अपने दोस्त के साथ डीसी ऑफिस पहुंचा था। हालांकि, रविवार होने के चलते डीसी ऑफिस बंद था।
व्यक्ति के फिनाइल पीते ही ऑफिस के बाहर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्त और अन्य लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने व्यक्ति की हालत देखते हुए उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
दोस्त ने बताया है कि व्यक्ति डीसी ऑफिस में सुसाइड करने ही आया था। उसकी शिकायत है कि उसकी गली में नशे का कारोबार होता है, लेकिन पुलिस और गांव का सरपंच उसकी बात नहीं सुन रहे। तस्करों ने उसके घर में घुसकर परिजन से मारपीट भी की। इससे वह परेशान है। अब पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →