पंजाब-चंडीगढ़ में बढ़ेगी ठंड, पढ़ें Weather Update
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। आज 7 नवंबर को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। दिवाली पर 8 नवंबर को भी आसमान साफ रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल चुका है। अब नया पश्चिमी विक्षोभ 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। पंजाब में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक पंजाब में कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम ठंड का अहसास बना रहेगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →