पटाखों के अवैध भंडारण पर सीआईए स्टाफ की बड़ी रेड, लाखों का माल बरामद!
3–4 लाख रुपये के पटाखे जब्त होने का दावा, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज; डिस्पोजल रोड पर भी रेड की चर्चा
सूत्रों के अनुसार, सत्ताधारी दल के एक नेता ने CIA पर दबाव डालने की कोशिश की
जगराओं (Deepak jain)
त्योहारी सीजन के बीच जगराओं में पटाखों के भंडारण को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक स्थान पर रेड की। सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। सीआईए स्टाफ के रणधीर सिंह के अनुसार, बरामद किए गए पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 से 4 लाख रुपये बताई जा रही है, जबकि मामले की जांच अभी जारी है। जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उदय पुत्र संजीव कुमार, निवासी लाजपत राय रोड पंजाब एंड सिंध बैंक के साथ वाली बड़ी गली में की गई। पुलिस ने पटाखों का माल कब्जे में लेते हुए उदय के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा बरामद माल की जांच और उसकी मात्रा व अन्य कानूनी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
डिस्पोजल रोड पर भी रेड की चर्चा
वहीं सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आ रही है कि डिस्पोजल रोड पर किसी व्यापारी के यहां भी रेड की गई है। हालांकि, इस कार्रवाई की अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।
सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर पटाखा व्यापारियों से जुड़े एक संगठन की कथित ऑडियो भी वायरल हो रही है, जिसके बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऑडियो में क्या कहा गया है और इसका इस कार्रवाई में 2 दुकानदारों पर कारवाई हो गयी है और जगराओ में 50,60 पटाखा व्यापारियों के पास पटाखों के अवैध भंडारण है हम सब को इकठे रहना होगा तभी हल निकलेगा पुलिस की कार्रवाई के बाद पटाखा कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मची हुई है। सूत्रों के अनुसार, सत्ताधारी दल के एक नेता ने CIA पर दबाव डालने की कोशिश की।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →