बस-डंपर की ज़बरदस्त टक्कर,दोनों वाहनों के परखच्चे उड़े
हांसी (हरियाणा): हरियाणा के हांसी में रविवार को एक बस और डंपर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 15 सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सभी घायलों को हांसी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
5 सवारियों की हालत सीरियस बताई जा रही है। इस भीषण हादसे में बस की ड्राइविंग साइड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस का स्टेयरिंग और इंजन के पार्ट्स उखड़कर कई फीट पीछे चले गए। डंपर का भी अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया।
बस हांसी से बरवाला की तरफ जा रही थी। नेहरू कॉलेज के पास पहुंचते ही उसकी सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →