बिग ब्रेकिंग: मेले में झूला गिरने से बड़ा हादसा; एक की मौत, 9 घायल (देखें वीडियो)
बाबूशाही ब्यूरो
फरीदाबाद (हरियाणा), 7 फरवरी, 2026- हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे मशहूर सूरजकुंड मेले में शुक्रवार शाम को झूला गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य घायल हो गए।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब झूला अचानक टूटकर गिर गया, जिससे मेले में आए लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि मौके पर मौजूद एक पुलिस इंस्पेक्टर, जो झूले में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहा था, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसकी जान चली गई। पुलिस और प्रशासन घटना की जांच कर रहे हैं।
">http://
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →