मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत के माता-पिता गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
खन्ना, 22 मई, 2026ः खन्ना पुलिस ने 1 मई को प्रेम वैष्णो ढाबा पर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया में बैठे दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के माता-पिता को देर रात गिरफ्तार किया है।
शगनप्रीत के पिता सौदागर सिंह और माता दलजीत कौर को उनके पैतृक गांव चढ़ी, जिला फतेहगढ़ साहिब से पकड़ा गया। दोनों को इस मामले में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद किया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →