योगी सरकार में आज 6 नए मंत्री शामिल होंगे
लखनऊः योगी कैबिनेट का आज रविवार को दूसरी बार विस्तार होगा। दोपहर साढ़े 3 बजे 6 नए मंत्री शपथ लेंगे। सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय को मंत्री बनाया जाएगा। इनके अलावा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा और कैलाश राजपूत का नाम भी फाइनल है।
नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। 3 मंत्रियों का प्रमोशन भी हो सकता है। इनमें राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, राज्यमंत्री अजीत पाल और राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का नाम है। जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उनको फोन करके लखनऊ बुला लिया गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →