सुच्चा सिंह मर्डर केस में दोषी को उम्रकैद
मोहाली: मोहाली के बहुचर्चित सुच्चा सिंह हत्याकांड में कोर्ट ने दोषी जागीर सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपए जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपी को 6 महीने की अतिरिक्त सश्रम कैद काटनी होगी। इसके अलावा अदालत ने मृतक सुच्चा सिंह की पत्नी सुनीता देवी को मुआवजा देने के लिए जिला कानूनी सेवाएं प्राधिकरण (DLSA) को सिफारिश भी भेजी है।
इस पूरे मर्डर केस को सुलझाने और आरोपियों तक पहुंचने में सुच्चा सिंह के पालतू कुत्ते 'रॉकी' की भूमिका सबसे अहम और निर्णायक रही। अगर रॉकी न होता, तो शायद यह अंधा कत्ल लंबे समय तक एक रहस्य ही बना रहता।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →