CGC लांडरां में ‘बिल्ड विद एआई बूटकैंप’ आयोजित
चंडीगढ़
सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी) के डिपार्टमेंट ऑफ़ इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ ने गूगल फॉर डेवेलपर्स के सहयोग से और हैक2स्किल द्वारा संचालित ‘बिल्ड विद एआई बूटकैंप' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को ‘लर्न, बिल्ड और डेप्लॉय विद गूगल एआई' थीम के माध्यम से आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रैक्टिकल एक्सपोज़र प्रदान करना था।
बूटकैंप में स्टूडेंट्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को टेक्निकल सेशन और इंटरैक्टिव लर्निंग एक्सपीरियंस की एक सीरीज़ के लिए एक साथ लाया गया। एक्सपर्ट्स जैसे की श्वेता सिंह, प्रभाव वालिआ, आशी दत्त और सिमरप्रीत सिंह ने आर्टिफिशल इंटेलिजेंस के रियल वर्ल्ड में इस्तेमाल, करंट इंडस्ट्री ट्रेंड्स और इनोवेशन बेस्ड डेवलपमेंट प्रक्टिसेज़ पर अपने विचार साझा किए।
इवेंट में आये सभी गेस्ट्स का स्वागत डॉ. राजदीप सिंह (कैम्पस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां), डॉ. अशोक कुमार (डायरेक्टर अकादमिक्स), डॉ. सुखप्रीत कौर (डायरेक्टर-प्रिंसिपल, सीईसी) और डॉ. कपिल मेहता (एचओडी ऑफ़ इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़) द्वारा किया गया।
सेशंस में जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग मॉडल्स और क्लाउड-आधारित एआई डिप्लॉयमेंट जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया। प्रतिभागियों ने हैंड्स ऑन एक्टीविटीज़ में भाग लिया, जिन्हें इस प्रकार डिज़ाइन किया गया था कि वो सभी थ्योरेटिकल कॉन्सेप्ट्स को हेल्थकेअर, साइबर सिक्योरिटी, एजुकेशन और ऑटोमेशन जैसे क्षेत्रों में प्रैक्टिकल सोल्यूशंस में बदल सकें।
डॉ. कपिल मेहता, एचओडी ऑफ़ इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ ने कहा, “इस बूटकैंप का उद्देश्य छात्रों को प्रैक्टिकल एआई स्किल और समस्या-समाधान की मानसिकता से सशक्त बनाना था। रियल वर्ल्ड के टूल्स और इंडस्ट्री की प्रक्रियाओं का अनुभव छात्रों को विकसित होती टेक्निकल आवश्यकताओं के लिए तैयार करने में अत्यंत आवश्यक है।”
डॉ. राजदीप सिंह, कैम्पस डायरेक्टर, सीजीसी लांडरां ने कहा, “बिल्ड विद एआई बूटकैंप जैसी पहलें शैक्षणिक सीख को इंडस्ट्री की अपेक्षाओं के साथ जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे प्लेटफ़ॉर्म छात्रों को रिलेवेंट एवं ज़रूरी स्किल्स विकसित करने और एआई-ड्रिवेन लैंडस्केप में भविष्य के अवसरों के लिए तैयार होने में सक्षम बनाते हैं।”
इस कार्यक्रम ने शैक्षणिक ढांचे में इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज़ के महत्व को रेखांकित किया और यह भी दर्शाया कि सीजीसी लांडरां छात्रों को तेजी से विकसित हो रहे टेक्निकल वातावरण में करियर के लिए तैयार करने हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →