Himachal Breaking: 76 वोल्वो बसों के चालान; हिमाचल में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला : 19 सितंबर 2026 :
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के कांगड़ा स्थित धर्मशाला फ्लाइंग स्क्वॉयड ने नियमों की अनदेखी कर प्रदेश में दौड़ रही निजी वोल्वो बसों पर शिकंजा कसा है। एक अप्रैल से 31 अगस्त तक उड़ानदस्ता दल ने कुल 76 वोल्वो बसों के चालान किए हैं। इन मामलों में परिवहन विभाग की ओर से 15 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया है।
कार्रवाई के बाद नियमों को दरकिनार कर वोल्वो बसों का संचालन करने वाले संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। परिवहन विभाग के धर्मशाला उड़नदस्ता दल की ओर से कांगड़ा, चंबा, ऊना और हमीरपुर जिलों में नियमों की जांच के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान निजी वोल्वो बसों से संबंधित शिकायतों के आधार पर सीमांत क्षेत्रों में भी औचक निरीक्षण किए गए। जांच में कई बसों में नियमों की अनदेखी सामने आई।
इनमें बिना परमिट बसों का संचालन, राज्य कर का भुगतान नहीं करना, यात्री सूची नहीं रखना सहित अन्य अनियमितताएं पाई गईं। विभागीय कार्रवाई के दौरान संबंधित बसों के चालान कर जुर्माना वसूला गया। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →