Zila Parishad और Block Samiti चुनावों के लिए नामांकन आज 1 दिसंबर से शुरू
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 1 दिसंबर, 2025 : पंजाब (Punjab) में स्थानीय निकाय चुनावों का बिगुल बजने के बाद आज से चुनावी प्रक्रिया का पहला अहम चरण शुरू हो गया है। बता दे कि राज्य के 23 जिला परिषदों (Zila Parishads) और 154 ब्लॉक समितियों (Block Samitis) के लिए नामांकन (Nomination) दाखिल करने का सिलसिला आज (1 दिसंबर) से शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार अब अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित समय के भीतर अपने पर्चे दाखिल कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी जिला मुख्यालयों और ब्लॉक स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
4 दिसंबर तक भरे जाएंगे पर्चे
चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक का समय तय किया गया है। उम्मीदवार आज से लेकर 4 दिसंबर तक अपने नामांकन पत्र जमा करवा सकते हैं। 4 दिसंबर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख (Last Date) होगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
14 दिसंबर को होगा मतदान
इन चुनावों के लिए मतदान (Voting) 14 दिसंबर को होगा। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में नामांकन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →