Himachal Pradesh: Road Accident : हादसों में 737 लोगों ने गंवाई जान, इस साल जनवरी से नवंबर तक प्रदेश में पेश आई 1771 दुर्घटनाएं, 2814 लोग हुए घायल
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 12 दिसंबर 2025 : प्रदेश में जनवरी लेकर नंवबर माह तक 11 महीनों में 1771 सड़क हादसे पेश आए हैं। प्रदेश में 11 माह में सड़क हादसों में 737 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 2814 लोग घायल हुए हैं।
प्रदेश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के सक्रिय प्रयास में हिमाचल प्रदेश पुलिस सड़क यातायात दुर्घटनाओं, उल्लंघनों, मौतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए वास्तविक समय डाटा विश्लेषण का उपयोग कर रहा है। सड़क दुर्घटनाओं के पैटर्न और कारणों की पहचान करने के लिए पुलिस की टीमें 24 घंटे सात दिन ट्रैफिक डाटा का विश्लेषण करती है।
ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस के विश्लेषणों में खुलासा हुआ है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने, तेज गति से गाड़ी चलाने और नशे में गाड़ी चलाने के कारण काफी संख्या में दुर्घटनाएं हुई हैं। प्रदेश में जनवरी लेकर नंवबर माह तक 11 महीनों में प्रदेश में विभिन्न जगहों पर पेश आए सड़क हादसों में 737 लोगों ने जान गवाई है। वहीं, इन सडक़ हादसों में 525 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 2289 लोगों में हल्की चोटें आई हैं। 1771 सडक़ हादसों में पुलिस जिला बद्दी में 60, बिलासपुर जिला में 31, चंबा में जिला में 57, पुलिस जिला देहरा में 18, हमीरपुर जिला में 20, कांगड़ा जिला में 43, किन्नौर में 23, कुल्लू में 66, लाहुल-स्पीति में 12, मंडी में 88, पुलिस जिला नुरपुर में 39, शिमला में 99, सिरमौर में 62, सोलन में 34 और ऊना में 40 लोगों ने जान गंवाई है।
हिमाचल प्रदेश की अधिकांश सड़कें पहाड़ी, संकरी और जोखिम भरी हैं। इसके साथ-साथ वाहन चालकों की लापरवाही भी हादसों का कारण बन रही है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →