Himachal : Gramsabha Meeting Schedule: कुल्लू जिले की नवगठित ग्राम पंचायतों के लिए ग्राम सभा की बैठकों का शेड्यूल जारी
बाबूशाही ब्यूरो
कुल्लू : 08 जुलाई 2026 : जिला पंचायत अधिकारी दया राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के तहत कुल्लू जिले की नवगठित ग्राम पंचायतों में वर्ष 2026 की जुलाई और अक्टूबर माह की ग्राम सभा बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया है।
इस कार्यक्रम के अनुसार विकास खंड निरमण्ड के कुण्डाकोड में 13 जुलाई व 16 अक्टूबर व कशोली में 20 जुलाई व 24 अक्टूबर; आनी के तान्दी में 13 जुलाई व 16 अक्टूबर; तथा भुंतर के शियाह में 13 जुलाई व 16 अक्टूबर और शिलिहार-2 व कोठी भलाण में 27 जुलाई व 31 अक्टूबर को बैठकें होंगी।
इसके अतिरिक्त, बंजार के बिहार में 27 जुलाई व 31 अक्टूबर; नगर के कन्याल में 20 जुलाई व 24 अक्टूबर व शिल्हा हलाण में 27 जुलाई व 31 अक्टूबर; और कुल्लू खंड के तियुन व पाहनाला में 27 जुलाई व 31 अक्टूबर 2026 को ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →