HP Teacher's Recruitment: हिमाचल में 3468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी, चयन आयोग को भेजा 2668 पदों का प्रस्ताव
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 09 जुलाई 2026 :
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में खाली पदों को भरने और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के सीबीएसई से संबद्ध सरकारी स्कूलों के लिए 3468 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।
बुधवार को शिक्षा विभाग में चल रहे विभिन्न सुधारात्मक कार्यक्रमों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी पहलों को तय समय सीमा के भीतर प्रभावी ढंग से लागू करने के सख्त निर्देश दिए। भर्तियों की विस्तृत जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुल 3468 पदों में से 19 विभिन्न श्रेणियों के 2668 नियमित पदों को भरने का मामला राज्य चयन आयोग हमीरपुर को भेजा जा चुका है।
इसके तहत प्रदेश में संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, संगीत, ड्राइंग, विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिन्दी, भूगोल, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, ललित कला तथा लोक प्रशासन विषयों के शिक्षकों की भर्ती भी शीघ्र ही पूरी कर ली जाएगी।
800 अस्थायी शिक्षकों की हो रही नियुक्ति, 146 स्कूलों को सीबीएसई मान्यता
नियमित भर्तियों के अलावा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से प्रदेश सरकार 800 अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति भी कर रही है। इनमें 400 अंग्रेजी और 400 गणित के शिक्षक शामिल हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →