केरल आपदा में लापता हिमाचलियों का सुराग नहीं, भूस्खलन की चपेट में आए इंजीनियर, परिजनों को लाडलों का इंतजार
वायनाड में भूस्खलन की चपेट में आए इंजीनियर, अपनों के लौटने की बाट निहार रहे हिमाचलवासी
बाबूशाही ब्यूरो
रिवालसर (मंडी) : 09 जुलाई 2026 : वायनाड टनल निर्माण स्थल पर भूस्खलन के बाद जारी सर्च ऑपरेशन में बारिश बाधक बन गई है। हादसे के दूसरे दिन भी हिमाचल के दो इंजीनियरों सहित सभी छह लोगों का कोई सुराग नहीं लगा है। केरल के सीएम वीडी सतीशन ने हादसे की जांच के आदेश के साथ ही अगामी आदेशों तक टनल निर्माण कार्य पर रोक लगाने के आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही केरल के कृषि मंत्री टी सिद्दीक और राजस्व मंत्री एपी अनिल कुमार को सर्च आप्ररेशन की निगरानी के लिए मौके पर तैनात कर दिया गया है।
वायनाड ट्विन टनल परियोजना के कल्लाडी मीनाक्षी ब्रिज के निकट स्थल पर मंगलवार को भारी बारिश से मलबा ढहने से पांच कर्मचारी लापता हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार कुल 18 लोग इस हादसे में प्रभावित हुए हैं। रूपदेव बताते हैं कि लापता बेटे की आस में आंखें पत्थरा गई हैं। बुधवार सुबह ही रूपदेव भाई रोहित और रिश्तेदार रामवीर भी वायनाड पहुंचे हैं जबकि राहुल की पत्नी पहले से ही वायनाड में ही है। रिवालसर में राहुल की बूढ़ी माता अकेली ही है। उधर मंडी डीसी अपूर्व देवगन सहित एडीएम मदन कुमार लगातार वायनाड प्रशासन के संपर्क में हैं।
बेटे की तलाश में वायनाड पहुंचे पिता
वायनाड पहुंचे साइट इंजीनियर राहुल शर्मा के पिता रूपदेव ने बताया कि यहां पहाड़ ही फट पड़ा है। सरकारी मशीनरी और रेस्क्यू ऑपरेशन तो चल रहा है, लेकिन भारी बारिश के कारण मशीनें भी मिट्टी में धंस रही हैं। बारिश के कारण तलाश अभियान भी रूक रहा है। रूपदेव ने बताया कि केरल के सीएम ने भी तलाश में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। (SBP)
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →