कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़: देशभर के वकीलों से भी मदद मांगी
सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। CJP ने यह फंड आपराधिक मामलों का सामना कर रहे स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए बनाया है।
CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने सोमवार को कहा कि केंद्र के आश्वासन के बावजूद देशभर में छात्रों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाने की आशंका है। उन्होंने बताया कि दर्ज मामलों में छात्रों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए CJP सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के संपर्क में है। इस मौके पर उनके साथ कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →