Himachal in New Delhi : नई दिल्ली में गूंजेगा हिमाचल का सैर उत्सव, मंडी जन कल्याण सभा आज शनिवार को करेगी आयोजन, जयराम और कौल सिंह करेंगे शिरकत
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी/नई दिल्ली : 19 सितंबर 2026 : हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा ( पंजीकृत ) द्वारा 65वा वार्षिक समारोह और सैर उत्सव का आयोजन आज शनिवार 2026 को शाह ऑडिटोरियम नई दिल्ली में करेगी। हिमाचल मंडी जन कल्याण सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सकलानी ने बताया कि हिमाचल विधान सभा में विपक्ष के नेता जय राम ठाकुर इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ठाकुर कौल सिंह इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
राज्य सभा सांसद प्रोफेसर सिकंदर कुमार, राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा, विधायक विनोद कुमार, गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर महेश वर्मा, सर गंगा राम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर डी एस राणा, अजय कृष्ण शर्मा ज्वाइंट कमिश्नर दिल्ली पुलिस इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे।
इस समारोह में हिमाचली रंगारंग कार्यक्रम, हिमाचली धाम और हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले हिमाचली शूरवीरों को सम्मानित किया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सकलानी ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा और दोपहर तीन बजे तक चलेगा। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। उन्होंने दिल्ली में बसे सभी हिमाचलियों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का अनुरोध किया। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →