Himachal Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में तेज बारिश, दो दिन बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
12 और 13 को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं, जानिए अपने जिले के मौसम का हाल
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला : 12 नवंबर 2026 : हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन मौसम का मिजाज बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। राज्य में एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में आंधी, बिजली चमकने और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है वहीं ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 12 और 13 नवंबर को कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार12 नवम्बर को चंबा कांगड़ा कुल्लू और मंडी के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 13 नवम्बर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 नवंबर तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर हिमपात और अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 15, 16 और 17 नवंबर को प्रदेश भर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव के बीच प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राजधानी शिमला की रातें इन दिनों सोलन और बिलासपुर से ज्यादा गर्म हैं। शिमला में आज न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सोलन में यह 7.0 और बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
शिमला में सोलन से 3.6 डिग्री ज्यादा न्यूनतम तापमान
प्रदेश में रात के तापमान के आंकड़े भी मौसम की अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। आमतौर पर ठंडे मौसम के लिए पहचाने जाने वाले शिमला में इन दिनों सोलन के मुकाबले रातें ज्यादा गर्म दर्ज हो रही हैं। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →