दिल्ली की सीएम बनते ही आतिशी ने केजरीवाल का धन्यवाद किया
नई दिल्ली, 17 सितंबर,2024ः दिल्ली AAP विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद आतिशी का बयान सामने आया है। उन्होने कहा, "सबसे पहले मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री और मेरे गुरु अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे इतनी बड़ी ज़िम्मेदारी दी और मुझ में भरोसा दिखाया। ये सिर्फ AAP में हो सकता है जहां फर्स्ट टाइम पॉलिटिशियन एक राज्य की मुख्यमंत्री बनी। मैं एक सामान्य परिवार से आती हूं। अगर किसी और पार्टी में होती तो शायद चुनाव की टिकट भी नहीं मिलती। जितना सुख आज मेरे मन में है उससे ज्यादा दुख भी मेरे मन में है क्योंकि अरविंद केजरीवाल आज इस्तीफा दे रहे हैं। दिल्ली की 2 करोड़ जनता की तरफ से मैं जरूर कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है और उसका नाम अरविंद केजरीवाल है।"
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने नए मुख्यमंत्री के तौर पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा है। उन्हें दिल्ली AAP विधायक दल का नेता चुना गया है: AAP सूत्र pic.twitter.com/n0ZI9AnEBE
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2024
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →